Friday, May 9, 2008

News in Navbharet Times....

http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/3023621.cms
फरीदाबाद : दुनिया के धुरंधरों को धूल चटाने वाले महाबली खली को विदेश जाने पर रोक लगाने की सरकार से गुहार लगाई गई है। दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली पर पंजाब पुलिस और सरकार को गुमराह करने के आरोप लगे हैं। आरटीआई के तहत पंजाब सरकार और पुलिस के आला अधिकारियों से पूछा गया है कि मेडिकल लीव लेकर विदेश जाने वाले खली क्या पुलिस रूल्स का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं।

आरोप लगाने वाले पीएफए हरियाणा के चेयरमैन नरेश कादियान हैं। कादियान ने खली के बारे में जानकारियां हासिल करने के लिए राइट टु इनफॉरमेशन एक्ट का सहारा लिया है। एप्लिकेशन पंजाब पुलिस के डीजीपी के नाम ईमेल की गई है और इसकी कॉपी पुलिस के दूसरे आला अधिकारियों को भी भेजी गई है।

सूचना गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और डीजीपी पंजाब पुलिस से मांगी गई है। इसमें कहा गया है कि पंजाब पुलिस से मेडिकल लीव लेकर खली वर्क परमिट पर अमेरिका चले गए। वहां पर उन्होंने यूएस सरकार से नागरिकता हासिल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। खली ने यूएसए में प्रॉपर्टी भी खरीद ली। इसके साथ ही उसने डब्ल्यू डब्ल्यू ई गेम में मोटा धन कमाया, हॉलिवुड में फिल्म की और अब भारतीय फिल्मों में भी काम करना चाहते हैं। ऐसे में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी दी जाए कि खली को यह सब करने का परमिट कैसे जारी किया गया।

क्या यह सर्विस रूल्स का उल्लंघन नहीं है, क्या खली ने इस सबके लिए पंजाब पुलिस या भारत सरकार से इजाजत ली। क्या पंजाब पुलिस के सर्विस रूल्स डबल स्टैंडर्ड हैं, या फिर पंजाब पुलिस का हर कोई कर्मचारी ऐसा कर सकता है। एप्लिकेशन में कहा गया है कि अगर खली में पंजाब पुलिस या भारत सरकार को इस सभी के बारे में गलत जानकारियां दी हैं, तो उन पर किस तरह की कार्रवाई की जाएगी। कादियान ने इसके साथ ही ये सभी जानकारियां दिए जाने तक व इनक्वायरी पेंडिंग रहने तक खली के विदेश जाने पर रोक लगाने की भी मांग की है।

गौरतलब है कि कादियान ने ही सोहा अली खान को गलत प्रक्रिया से शस्त्र लाइसेंस इशू करने का मामला उजागर किया था।

No comments: